जेल में बवाल:खाने को लेकर के भड़के बंदी, सुप्रीटेंडेंट सहित कई घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 04:39 PM (IST)

फर्रुखाबाद(दिलीप कटियार):फर्रुखाबाद की जिला जेल में खाने को लेकर बंदी अचानक भड़क गए। जिसके चलते उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही बंदियों ने काफी तोड़फोड़ भी की। बंदियों ने जेल के अंदर रखे फर्नीचर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर जेल में अलार्म व शायरन भी बजाया गया। लेकिन फिलहाल कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। 4 घंटे बाद भी प्रशासनिक अधिकारी जेल के हालातों पर काबू नहीं कर पाए हैं।
               
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे जिले जेल फतेहगढ़ के बंदी खाने को लेकर भड़क गए। बंदियों ने बंदी रक्षकों व जेल अधिकारियों पर पथराव भी किया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का लाख प्रयास किया लेकिन बंदी नहीं मान रहे हैं । सूचना मिलने पर कोतवाल फतेहगढ़ अनूप कुमार निगम भारी फोर्स के साथ जेल के अंदर पहुंचे। हंगामा लगातार जारी है।
                
कैदियों ने हंगामा किस बात पर किया है अभी यह पता नहीं चल पाया है। जेल अधिकारी भी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल, एडीएम आर बी सोनकर, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल, सीओ सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंच गए हैं । पथराव लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक पर भी बंदियों ने पथराव कर दिया। जिससे वह अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। पथराव में एक बंदी और जेल अधीक्षक घायल हो गए हैं।