झांसी: गाय को बचाने के चक्कर में खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 7 महिलाओं 4 बच्चों सहित 11 की मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 04:28 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में गाय को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया है। जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। इस हादसे में 7 महिलाओं 4 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच गई है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भांडेर से झांसी के चिरगांव आ रहा थी, इस दौरान गाय सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में  ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी के चिरगांव थाना के पास हुए सड़क हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के समुचति प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj