झारखंडः महागठबंधन में सीटों का बंटवारा, कांग्रेस 31, JMM 43 और RJD 7 सीटों पर लड़ेगा विस चुनाव

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 04:35 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) एक साथ मिलकर लड़ेंगे। महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की घोषणा की गई है। कांग्रेस 31, झामुमो 43 और राजद 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

महागठबंधन यह चुनाव झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ेगा। राजद देवघर, गोड्डा, बरकट्ठा, छत्तरपुर, कोडरमा, हुसैनाबाद, चतरा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर को 13 सीटों पर होने जा रहे हैं। इन सीटों में से गुमला, बिशुनपुर, लातेहार, गढ़वा से जेएमएम और मनिका, लोहरदगा, विश्रामपुर, भगवानपुर से कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, आरपीएन सिंह और हेमंत सोरेन मौजूद हैं। हालांकि तेजस्वी यादव महागठबंधन की इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। कहा जा रहा है कि कुछ सीटों को लेकर अभी भी राजद के साथ पेंच फंसा हुआ है। बता दें कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static