पदाधिकारियों से बोले जेपी नड्डा- चुनाव का रण आ चुका है, हमें विपक्ष की हर गतिविधि पर रखनी है निगाह

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 10:37 PM (IST)

 

आगराः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगरा में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास बार-बार जाएं, जिससे लोग उनको वोटिंग वाले दिन तक भुला न पाएं। जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव का रण आ चुका है, हमें विपक्ष की हर गतिविधि पर निगाह रखनी है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा, अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हमारी भूमिका ये है, कि हमें अपने बूथ और पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है। हम राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रहे हैं और केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए किए गए कार्यो को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन ने संरचना तय की है और मुख्य संगठन से लेकर मोर्चा, प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी है। जिस बूथ पर जाना है, वहां की लाभार्थी सूची को साथ लेकर जाना है, उनके घरों तक पहुंच बनानी है और लोगों को सुनना है, तब अपनी बात कहनी है।
PunjabKesari
वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति या सामान्य वर्ग किसी के बीच भी जाना है। हमें बूथों की ग्रेडिंग करनी है और उसे ए,बी,सी,डी में बांटना है। ए हमारा श्रेष्ठ बूथ होगा, लेकिन डी पर हमें कम वोट मिलते होंगे। श्रेष्ठ और दूसरों को मजबूत करने के साथ ही हमें लक्ष्य बनाना है कि डी बूथ पर हमें इतने वोट पाने है और फिर इसके प्रयास में जुट जाना है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने यमुना एक्सप्रेस वे पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इसके अतिरिक्त नड्डा की बैठक से पहले को भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static