कानपुर एनकाउंटर: UP पुलिस की बड़ी कामयाबी!, विकास दुबे के दो और साथी ढेर

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 09:14 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पुलिस ने कानपुर के बिकरु कांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की जिसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया। वहीं विकास के करीबी रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था, उसके साथ तीन और बदमाश भी थे।

पुलिस को जैसे ही लूट की खबर मिली, अधिकारियों ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया। रणबीर ने बचने के लिए फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और रणबीर शुक्ला को ढेर कर दिया। हालांकि, उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे।

इस एनकाउंटर के बाद इटावा पुलिस ने आसपास के जिले में अलर्ट कर दिया है। एनकाउंटर में मारे गए रणबीर शुक्ला पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। वह भी कानपुर शूटआउट का एक आरोपी था।

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने आरोपी विकास दुबे का अंगरक्षक कहे जाने वाले बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में बुधवार को मार गिराया था। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताा था कि बुधवार सुबह हमीरपुर के मौदहा में विकास दुबे का करीबी सहयोगी अमर दुबे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

Seema Sharma