ट्रांसजेंडर और फैशन डिजाइनर के बीच धोखे की कहानी- ''ज‍िस प्रेमी के ल‍िए चेंज करवाया जेंडर, उसी ने तबाह कर दी ज‍िंदगी''

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 03:24 PM (IST)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां प्यार में धोखान मिलने के बाद एक ट्रांसजेंडर ने कैफे संचालक प्रेमी के घर के घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। हालांकि घटना के समय कैफे में कर्मचारियों के होने के कारण आग पर बहुत ही जल्द काबू पा लिया गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी ट्रांसजेंडर और उसके साथी को कानपुर से इंदौर जा रही बस से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ट्रांसजेंडर ने कैफे संचालक के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में धोखाधड़ी, यौन शोषण और आप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दोनों ने कई बार बनाए शारीरिक संबंध
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर के 28 वर्षीय दलित ट्रांसजेंडर और कानपुर के कैफे संचालक के बीच दोस्ती 2021 में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान कैफे संचालक ने फैशन डिजाइनर से शादी का वादा कर उसे जेंडर चेंज कराने के लिए कहा। जिसके बाद दलित युवक ने कैफे संचालक के झांसे में आकर अपना जेंडर बदलवा लिया, उसके बाद दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना कुछ होने के बाद कैफे संचालक ने खुद का ऊंची जाति का बताकर शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्साए ट्रांसजेंडर ने रविवार देर रात को कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि फैशन डिजाइनर ने कैफे संचालक के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

फर्जी आईडी बनाकर शुरु किया था बात करना
ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाया है कि कैफे संचालक श्याम नगर निवासी विभव ने फर्जी आईडी सोनू मौर्य के नाम की बनाकर उससे बात करना शुरु किया था। पहले-पहले  उनके बीच साधारण बातचीत होती थी। लेकिन जब उनके बीच दोस्ती गहरी हो गई तो उसने कैफे संचालक को बताया कि उसे बचपन से ही लड़की बनने की इच्छा है। इस दौरान कैफे संचालक ने भी लड़कों में रुचि होने की बात की, जिसके बाद उसने कैफे संचालक के कहने पर अपना जेंडर बदलवा लिया। जिसके बाद कैफे संचालक ने ट्रांसजेंडर को जुलाई 2022 में मिलने के लिए वृंदावन बुलाया। जहां कैफे संचालक ने जेंडल बदलवाने पर शादी करने की बात की। इसके बाद कैफे संचालक ने उनके घर आकर मां से मुलाकात की। इसके साथ ही उसने उनसे कहा कि अगर मैं अपना जेंडर बदलवा लूं तो वह मुझसे शादी कर लेगा।

जेंडर बदलवाने के लिए करवाईं 3 सर्जरी, खर्च किए 47 लाख रुपए
पूछताछ में ट्रांसजेंडर ने बताया कि उसने लड़की बनने के लिए 3 सर्जरी कराई, जिसके लिए उसने लगभग 47 लाख रुपए खर्च किए। जिसमें कैफे संचालक ने उसे सिर्फ 3 लाख रुपए दिए थे। ट्रांसजेंडर की एक सर्जरी दिल्ली में भी हुई है। धोखा मिलने के बाद ट्रांसजेंडर का कहना है कि कैफे संचालक ने मेरी भावनाओं के साथ खेला है। मैंने उसके कहने पर दर्दनाक सर्जरी करवाई है। अब मेरा वापस लड़का बनना बिलकुल भी संभव नहीं है। कैफे संचालक के धोखा देने के कारण अब उसे अकेले ही अपना जीवन बिताना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static