किशोरी ने लगाया इस भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 08:48 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खखरेरु क्षेत्र में एक किशोरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पर बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक किशोरी ने खखरेरू इलाके के भाजपा नेता केसर सिंह पटेल पर आरोप लगाया कि वह एक सप्ताह पूर्व बहला फसला कर उसे लखनऊ और चित्रकूट ले गया और उसे होटल में भतीजी बताकर रखा। किशोरी का आरोप है कि केसर सिंह ने उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी बीए की छात्रा है। 

पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती बतायी। पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़िता और उसकी मां ने इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद आज आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।