कोरोना वायरस के कारण फीका-फीका रहा ब्रज में कृष्ण जन्मोत्सव

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 01:42 AM (IST)

मथुराः ब्रज के सभी मंदिरों में बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। कृष्ण-कन्हैया का अभिषेक तथा पूजन हुआ और भोग लगाया गया लेकिन भक्तों की कमी ने उत्सव के उत्साह को बिल्कुल फीका कर दिया। मथुरा, वृंदावन के बड़े मंदिरों ने भक्तों के लिए उत्सव के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की थी। 
PunjabKesari
दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में अभी भी बड़े आयोजनों पर रोक है इसलिए ज्यादातर मंदिर जन्माष्टमी पर भी भक्तों के लिए बंद रहे। लेकिन इसके बावजूद मंदिरों की सजावट अद्भुत थी। पुष्प, लताएं, पत्ते, कलियां और बिजली के बल्ब की लड़ियां सब कुछ मिलकर बहुत सुन्दर छटा पैदा कर रही थी। किशन-कन्हैया को भी अलग-अलग नई सुन्दर पोशाक पहनाई गई थी, मोरपंख मुकुट और बांसुरी के साथ उनकी सज्जा काफी आकर्षक थी। 
PunjabKesari
जन्मोत्सव पर ठाकुरजी को रेशम, जड़ी और रत्न प्रतिकृति से बनी ‘पुष्प-वृंत' पोशाक धारण कराई गई थी। ठाकुर जी के जन्माभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात 11 बजे गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। उसके बाद नवग्रह पूजन हुआ। मध्य रात्रि को कान्हा के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में शंख, ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे, मृदंग बज उठे और उनकी आरती की गई। 
PunjabKesari
ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसमें शास्त्रोक्त सामग्री एवं गंगा-यमुना के साथ-साथ इस बार विशेष रूप से सरयू के जल का भी उपयोग किया गया। यह जल श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यासों के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास स्वयं लेकर आए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित एवं ठा. द्वारिकाधीश आदि कई मंदिरों में सम्पन्न हुए कृष्ण जन्माभिषेक कार्यक्रम का विभिन्न माध्यमों से सजीव प्रसारण किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News

static