देश में BJP का जलवा बरकरार, ताजा सर्वे में जनता बोली- योगी हैं सीएम नंबर वन, देखिए पूरी List

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 06:23 PM (IST)

लखनऊ: देश की सभी राज्य सरकारों के कामकाज के फीडबैक को जानने के लिए एक निजी चैनल द्वारा सर्वे किया गया। ताजा सर्वे में बताया गया है कि देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोक्रप्रिय सीएम हैं। 3-13 जनवरी के बीच सर्वे किया गया। देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर पूछे गए सवाल में सीएम योगी को नंबर वन सीएम बताया गया।

सर्वे के मुताबिक, 25 फीसदी लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया है और उनका मानना है कि वह अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं, सर्वे के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश में दूसरे सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री हैं। उन्हें 14 फीसदी लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है। केजरीवाल की लोकप्रियता अगस्त 2020 के मुकाबले घटी है, तब वे 15 फीसदी लोगों के पंसद बनकर उभरे थे। तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है, जिन्हें देश के 8 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। हालांकि, ममता की लोकप्रियता भी अगस्त 2020 की तुलना में एक फीसदी घटी है। 

Tamanna Bhardwaj