आगरा किले में लाइट एंड साउंड शो देखना हुआ महंगा, टिकट दरों में 40 फीसदी इजाफा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 11:33 PM (IST)

आगराः अब आगरा किला की लाइट और साउंड शो देखन महंगा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने टिकट दरों में 40 फीसदी तक का इजाफा कर दिया गया। साथ ही इस बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं। एेसे में मंगलवार शाम को शो देखने वाले पर्यटकों को इजाफे की दरों के साथ टिकट बेचे गए। 

साल 2011 में आगरा किला के दीवान ए आम परिसर में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया था। पर्यटन निगम के मैनेजर शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि आगरा किला का लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों की पसंद बन गया है। टिकट दरें लंबे समय बाद बढ़ाई गई है, जिसका असर नहीं होगा।

इसके लिए पर्यटन निगम प्रबंध निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने भी नई दरों को तुरंत लागू करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द पर्यटकों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

अभी तक भारतीय पर्यटकों से 50 रुपए, छात्र से 30 रुपए और विदेशी पर्यटक से 150 रुपए लिए जा रहे थे। अब बढ़ोतरी के बाद भारतीय पर्यटकों को 70 रुपए, छात्र को 40 रुपए और विदेशी पर्यटकों को 200 रुपए हो जाएगी। बता दें, किले में यह शो हिंदी में शाम 6:15 से 7:15 तक और अंग्रेजी में 7:30 से 8:30 बजे तक होता है।