Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग खत्म..जानिए यूपी में कहा कितना प्रतिशत हुआ मतदान

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 08:58 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था शाम 6 बजे खत्म हो चुका है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है, जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें से 8 महिलाए हैं। 
PunjabKesari
बता दें कि इस चरण में 10 लोकसभा सीटों में से 08 सीटें सामान्य वर्ग की और 02 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

LIVE UPDATE

  • यूपी में 5 बजे तक कुल 55.13% हुआ मतदान
     
               तीसरे चरण की 10 सीटों पर 5 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1.  संभल 61.10%
    2.  हाथरस 53.54%
    3.  आगरा 51.53%
    4.  फतेहपुर सिकरी 54.93%
    5.  फिरोजाबाद 56.27%
    6.  मैनपुरी 55.88%
    7.  एटा 57.07% 
    8.  बदायूं 52.77%
    9.  आंवला 54.73% 
    10.  बरेली  54.21% 
  • फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव में निष्पक्षता तार-तार हो गई। बैलेट यूनिट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ता मोबाइल लेकर बूथ के अंदर पहुंचा। वोट डालने के दौरान बैलेट यूनिट का फोटो खींच लिया और फिर वायरल कर दिया।
    PunjabKesari

  • बरेली में तीन बजे तक 45.96 प्रतिशत मतदान 

    विधानसभावार मतदान प्रतिशत 
    बरेली- 43.41
    बरेली कैंट- 37.11
    भोजीपुरा- 52.22
    मीरगंज- 50.59
    नवाबगंज- 47.46

  • लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024  लोक सभा क्षेत्र मैनपुरी विधानसभा जसवंत नगर 3 बजे तक मतदान 46.51% है।

  • फिरोजाबाद मतदान ब्रेकिंग अपडेट
    कुल मतदान प्रतिशत 47.87% 3 बजे तक, अब जानें नीचे विधानसभा वार 

    फिरोजाबाद में 43.09%
    टूंडला में 49.7%
    जसराना में 45.38%
    शिकोहाबाद में49.37%
    सिरसागंज 47.81%

  • फिरोजाबाद फर्जी मतदान करने वाला युवक गिरफ्तार
    शिव आदर्श कॉलेज में पकड़ा गया युवक
    पेढ़त में फर्जी वोट डाल रहा था युवक
    एसपी रूरल ने युवक को पकड़ा
    पूछताछ में कहा बड़े भाई के स्थान पर आया था वोट देने.
    थाना जसराना का मामला
    PunjabKesari
  • उन्नाव:-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्नाव के जीआईसी मैदान पहुँचे,
    इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में समाजवादी सुरक्षा रैली के कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
     
  • यूपी में 3 बजे तक कुल 46.78%  हुआ मतदान
     
               तीसरे चरण की 10 सीटों पर 3 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. संभल 52.24%
    2. हाथरस 44.63%
    3. आगरा 43.67% 
    4. फतेहपुर सिकरी 46.18%
    5. फिरोजाबाद 47.80%
    6. मैनपुरी 46.80% 
    7. एटा 48.93%
    8. बदायूं 45.44%
    9. आंवला 46.75% 
    10. बरेली  45.96%
  •  

    संभल लोकसभा क्षेत्र में कई बूथों पर पुलिस लाठीचार्ज करने और वोटर्स के साथ मारपीट करने और चुनाव प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं।#LokSabhaElections2024 @samajwadiparty @yadavakhilesh pic.twitter.com/gEVYQ1uKwX

    — Punjab Kesari-UP/UK (@UPkesari) May 7, 2024



     
  • सम्भल लोकसभा क़े विधानसभा असमोली क़े ओबरी गांव मे पुलिस ने लाठी चार्ज करके पोलिंग स्टेशन से वोटर्स को खदेड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.....संभल लोकसभा क्षेत्र में कई बूथों पर पुलिस लाठीचार्ज करने और वोटर्स के साथ मारपीट करने और चुनाव प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं। 
    PunjabKesari
  • संभल में महिला वोटर्स पर पुलिस का लाठीचार्ज
    ओवारी में बूथ नंबर- 181,182,183,184 पर लाठीचार्ज
    मतदाताओं ने पुलिस पर लगाए धांधली के आरोप
     
  • यूपी में 1 बजे तक कुल  38.12% हुआ मतदान
     
               तीसरे चरण की 10 सीटों पर 1 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. संभल 42.97%
    2. हाथरस 37.73%
    3. आगरा 36.89%
    4. फतेहपुर सिकरी 39.09%
    5. फिरोजाबाद 40.06%
    6. मैनपुरी 38.32% 
    7. एटा 39.87%
    8. बदायूं 34.97%
    9. आंवला 36.92% 
    10. बरेली  34.93%
  • मैनपुरी ब्रेकिंग सपा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने पर,और प्रशासन द्वारा मीडिया कवरेज से रोक जाने की सूचना के बाद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पहुंची ऑडन्य मंडल...

  • PunjabKesari

  • आगरा - वोट डालने गए युवक पर पुलिस का चला डंडा|
    वोट डालने गई पत्नी का कर रहा था इंतजार
    युवक हुआ घायल,पीठ पर चोट के गंभीर निशान
    पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    पुरानी मंडी पर बने नगर निगम स्कूल पर पोलिंग बूथ
    आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र का मामला
    PunjabKesari

  • मैनपुरी में भाजपा नेताओं पर हमला, गाड़ी के शीशे कूचे
    भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पर हमला 
    पैक्सपैड अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य पर हमला 
    जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह पर हमला
    सपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप
    किशनी विधानसभा क्षेत्र की घटना
     

  • सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से झड़प
    पुलिस ने BLO के बस्ते छीने- जियाउर्रहमान बर्क
    वोट परसेंट न बढ़े इसके लिए पुलिस कर रही परेशान
    ‘मुस्लिम वोटरों से बूथों पर पुलिस कर रही है अभद्रता’

  • सपा प्रत्याशी आदित्य यादव का प्रशासन पर गंभीर आरोप
    पुलिस सपा के बस्ते नहीं पढ़ने दे रही- आदित्य यादव
    सपा समर्थकों को वोटिंग करने से रोक रही पुलिस
    ‘अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई’
    इससे अच्छा सरकार चुनाव ही नहीं कराए

  • बनाया वोटर सेल्फी प्वाइंट, पर मोबाइल ले जाने नहीं दिया
    हाथरस लोकसभा के सासनी में 100 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह ने मतदान किया। उधर, हाथरस में हसायन के मतदान केंद्र पर बनाए गये सेल्फी केंद्र का मतदाताओं द्वारा प्रयोग नहीं हो पाया क्योंकि मतदान केंद्र पर जाने से पहले  गेट पर तैनात फोर्स के कर्मचारियों द्वारा किसी भी मतदाता को फोन नहीं ले जाने दिया गया। 
    PunjabKesari

    यूपी में 11 बजे तक कुल 26.12% हुआ मतदान

               तीसरे चरण की 10 सीटों पर 11 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. संभल 29.55%
    2. हाथरस 25.68%
    3. आगरा 25.88%
    4. फतेहपुर सिकरी 27.41%
    5. फिरोजाबाद 27.52% 
    6. मैनपुरी 25.13%
    7. एटा 27.09 %
    8. बदायूं 26.02%
    9. आंवला 25.98%
    10. बरेली  23.60%
  • बरेली के बीबीएल स्कूल में सांसद सन्तोष कुमार गंगवार ने वोट डाला और बोले वोट ज़रूर करें रुझान तो अभी मैं बता नही सकता।लेकिन देश नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री देखना छह रहा है। वो बात अलग है के पहले के भाँति उनके साथ समर्थकों की संख्या कुछ कम दिखी।
    PunjabKesari

  • इटावा सैफई में अखिलेश यादव डिंपल यादव और बेटी अदिति के साथ मतदान करने पहुंचे मतदान स्थल पर 
    PunjabKesari

  • आदित्य यादव की पत्नी राजलक्ष्मी ने मतदान किया
    सैफई अभिनव विद्यालय पोलिंग बूथ पर मतदान किया
    PunjabKesari

  • सपा की पर्ची बना रहा था BLO, पुलिस ने दबोचा
    फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान चल रहा था। उसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। ग्रामीणों का आरोप मतदान धीमा चल रहा है। पुलिस परेशान कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है। थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था।
     
  • आगरा में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    बाह विधानसभा के चौरंगा बीहड का मामला
    विकास कार्य नहीं होने से नाराज हैं ग्रामीण
     
  • संभल लोकसभा के चंदौसी में बूथ संख्या 67, 68, 69, 70 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, महिलाओं पर लाठी चार्ज करने की भी सूचना।
     
  • सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने डाला वोट
    बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने तहसील सदर में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि कई जगह धीमी गति से मतदान हो रहा है।
    PunjabKesari
  • फिरोजाबाद बूथ संख्या 417 में नही हो रहा है मतदान ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार
    लोगों का कहना है नहीं मिली है सड़के कई बार शिकायत की है अभी तक नही पड़ा है एक भी वोट 
    तहसील जसराना के नगला डरू का मामला पुलिस मौके पर
    PunjabKesari
  • वोट डालने से रोक रहा दबंग, दे रहा धमकी
    हाथरस लोकसभा अंतर्गत लोधा थाना क्षेत्र के गांव हिरनौटी का योगेश नाम का व्यक्ति गांव के 5-6 लोगों के साथ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहा है और चुनाव बहिष्कार की बात कर रहा है। गांव के लोग मतदान करने जाते हैं, तो उन्हें रास्ते में रोक कर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मतदान रोकने वाले आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
     
  • फिरोजाबाद- सपा का पुलिस अधिकारी पर बड़ा आरोप
    ‘पुलिस अधिकारी मतदाताओं को कर रहे परेशान’
    ‘पुलिस के अधिकारी लोगों को जबरन गिरफ्तार कर रहे’
    रामगढ़ थाने के पुलिस अधिकारी पर लगाया आरोप
     
               तीसरे चरण की 10 सीटों पर 9 बजे तक का वोट प्रतिशत
    1. संभल 14.71%
    2. हाथरस 10.77%
    3. आगरा 10.62%
    4. फतेहपुर सिकरी 14.00%
    5. फिरोजाबाद 13.36% 
    6. मैनपुरी  12.50 %
    7. एटा 13.86 %
    8. बदायूं 13.03 %
    9. आंवला 11.42% 
    10. बरेली  8.91%
  • मुस्लिम वोटर्स को पहचान पत्र छीन कर भगाया- सपा
    सपा ने आरोप लगाया है कि संभल लोकसभा के संभल में बूथ संख्या 11 पर पुलिस द्वारा मुस्लिम मतदाताओं को उनका पहचान पत्र छीनकर वोट डालने से रोका जा रहा. चुनाव आयोग संज्ञान लें, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
     

  •  BJP के पूर्व प्रधान द्वारा वोटर्स को धमकाया जा रहा- सपा
    सपा का आरोप- मैनपुरी लोकसभा के विधानसभा करहल के उधन्ना में बूथ संख्या 225 पर भाजपा के पूर्व प्रधान द्वारा मतदाताओं को धमकाया जा रहा है. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

  • नेताजी मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव वोट डालने के लिए मैनपुरी के सैफई में अभिनव विद्यालय पहुंचे।
    PunjabKesari

  • इटावा में सपा प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने किया अपना मतदान
    PunjabKesari

  • 70 साल की सईदा बानो ने डाला पहला वोट
    बरेली में सबुह 7 बजे से ही मतदान हो रहा है, शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में 70 साल की सईदा बानो ने पहला वोट डाला। वह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गईं।
    PunjabKesari

  • पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे अक्षय यादव
    मैनपुरी लोकसभा के सैफई स्थित अभिनव विद्यालय के मतदान स्थल पर फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और उनकी पत्नी वोट डालने के लिए पहुंचे।
    PunjabKesari

  • सीएम योगी ने ट्वीट कर की लोगों से वोट करने की अपील
    याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान- योगी आदित्यनाथ
    ‘विकास की अवधारणा को निरंतरता देने के लिए करें वोट’
    'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा करने के लिए वोट करें’
     
  • आगरा में EVM खराब होने की शिकायत
    आगरा बूथ संख्या 111 बदला गया EVM 
    EVM खराब होने पर देरी से शुरू हुआ मतदान  
    साकेत इंटर कॉलेज आदर्श मतदान केंद्र का मामला

जानिए किस सीट से कौन है उम्मीदवार

संभल लोकसभा सीट
संभल लोकसभा सीट के समीकरण उलझे हुए है। इस सीट से भाजपा ने अपने पुराने दिग्गज परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। वहीं, बसपा ने पूर्व विधायक सौलत अली को चुनावी रण में उतारा है।  

बरेली लोकसभा सीट
रुहेलखंड की सबसे अहम सीट बरेली में बसपा प्रत्याशी के मैदान से बाहर होने के बाद लड़ाई सीधी जंग में तब्दील है। भाजपा ने आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट काटकर कुर्मी बिरादरी के ही छत्रपाल गंगवार को मौका दिया है। उधर, सपा के टिकट पर प्रवीण सिंह ऐरन पांचवीं बार भाग्य आजमा रहे हैं।

बदायूं लोकसभा सीट
बदायूं लोकसभा सीट पर भी कड़ा मुकाबला है। इस सीट से भाजपा ने पहली बार अपने संगठन के दिग्गज दुर्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया है। वह पहला बड़ा चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा ने मुस्लिम खां पर दांव लगाकर चुनाव को रोचक बना दिया है।

एटा लोकसभा सीट
एटा लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने देवेश शाक्य को टिकट देकर नया समीकरण रच दिया है। वहीं, बसपा ने इरफान को मैदान में उतारा है।

आंवला लोकसभा सीट
इस सीट से भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप हैट्रिक लगाने के इरादे से फिर से मैदान में हैं। सपा ने नीरज मौर्य को मैदान में उतारकर मुकाबला कड़ा कर दिया है। वहीं, बसपा के आबिद अली साइकिल की गति को कम करने का काम कर रहे हैं।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने दिग्गज राजकुमार चाहर को फिर से टिकट दिया है। कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार पर दांव लगाया है।  रामनिवास शर्मा को बसपा ने मैदान में उतारा हैं।

हाथरस लोकसभा सीट
इस सीट से भाजपा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। सपा ने जसवीर वाल्मीकि को चुनावी रण में उतार दिया। बसपा ने हेमबाबू धनगर को टिकट दिया है।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट
भाजपा ने पिछली जीत के बावजूद टिकट बदलकर ठाकुर विश्वदीप सिंह को दंगल में उतारा है। सपा ने भी यहां तगड़ा दांव चलते हुए वर्ष 2014 में चुनाव जीते अक्षय यादव को टिकट दिया है। वहीं, बसपा ने चौधरी बशीर को मैदान में उतारकर सपा को झटका देने की कोशिश की है।

मैनपुरी लोकसभा सीट
मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां मुलायम सिंह यादव की विरासत पर जोर-आजमाइश चल रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव साइकिल पर सवार होकर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उधर, भाजपा ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं, बसपा ने शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारा है।

आगरा लोकसभा सीट
यह सीट 2009 से भाजपा के कब्जे में है। 2009 और 2014 में रामशंकर कठेरिया चुने गए, वहीं 2019 में भाजपा से एसपी सिंह बघेल चुने गए। इस बार भी भाजपा ने बघेल पर ही दांव लगाया है। बसपा से पूजा अमरोही प्रत्याशी हैं। वे कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन की बेटी हैं। वहीं, सपा ने सुरेश चंद कर्दम को उतारा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static