बेइंतहा प्यार करने वाला प्रेमी ही बन गया प्रेमिका की जान का दुश्मन, जानिए क्या है वजह?

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 03:26 PM (IST)

इलाहाबाद(सैयद आकिब रजा): एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाला प्रेमी ही प्रेमिका के जान का दुश्मन हो गया। प्रेमिका का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने अपने परिवार वालों के कहने से शादी किसी और लड़के से कर ली। बस इतनी गुस्ताखी युवती के जान की आफत बन गई। आज सोरांव थानाक्षेत्र के शांतिपुरम में प्रेमी ने पहले प्रेमिका को फिर खुद को गोली मार ली। 

घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। आस पास के लोगों ने डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिले के स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। 

तलासी में लड़के के जेब से सुसाइट नोट भी मिला है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का समझ में आया है।