BJP अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 03:46 PM (IST)

 

नई दिल्ली/देहरादूनः भाजपा ने गुरुवार को घोषणा की कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। कौशिक हरिद्वार निर्वाचन क्षेत्र से 4 बार विधायक हैं। वहीं पार्टी ने चुनाव के लिए 70 में से 59 सीटों की घोषणा की है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव संचालन की पूरी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही चुनाव के बाद भाजपा पूर्व सीएम को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है।

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। खटीमा से भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मैदान में उतारा है।

Content Writer

Nitika