Maharajganj News: महराजगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, सभी मृतक झारखंड के निवासी

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 08:17 AM (IST)

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फरेंदा क्षेत्र के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बृजमनगंज के करमहा गांव में एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से यहां श्रमिक के तौर पर काम करने वाली दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य लोग घायल हो गये। सभी मृतक झारखंड के निवासी थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मौके पर राहत कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों के नाम तथा उम्र की जानकारी नहीं दी है।

महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाई, दोनों की मौत
इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने बुधवार को अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस बताया कि रश्मि (25) अपने पांच वर्षीय बेटे आर्यन के साथ एक यात्री ट्रेन के आगे कूद गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के थाना प्रभारी शैलेश निगम ने बताया  कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला घरेलू विवाद को लेकर परेशान थी। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static