यूपीः कुशीनगर में हल्दी रस्म के दौरान बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से 9 बच्चों समेत 13 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 07:58 AM (IST)

लखनऊः उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। फिलहाल, 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर है।इसके अलावा 20 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी। इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं। इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था। महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।

लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अभी तक 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 
 

https://up.punjabkesari.in/national/news/major-accident-during-haldi-ceremony-in-kushinagar-1549390


सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News

static