बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा: पिकअप और मैक्स गाड़ी में टक्कर, 10 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 01:47 PM (IST)

बुलंदशहर, (वरुण शर्मा): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिकअप और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 10 को मृत घोषित कर दिया। 

 

मृतकों के नाम
1. मुकुट सिंह पुत्र बच्चू यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
2. सुगरपाल पुत्र गंगाशरण निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
3. दीनानाथ पुत्र जय सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
4. बृजेश पुत्र भोली सिंह यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
5. शिशुपाल पुत्र राम खिलाड़ी यादव निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
6. बाबू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
7. गिरिराज पुत्र भगवान सिंह निवासी अहेरिया नगला अतरौली अलीगढ़
8. ओमकार पुत्र  निवासी ऊंचागांव बुलंदशहर 
 9. अज्ञात     
10. अज्ञात

 जिला अधिकारी ने बताया मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। विधक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

PunjabKesari
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र की है जहां पर एक पिकअप और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोगों की दुखद मौत हो गई है।  जबकि 27 लोग घायल हुए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तीन लोगों को मरेठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों प्रति सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

 

उन्होंने बताया हमरा पहला उद्देश्य घायलों को समुचित इलाज हो। मेरे साथ एसपी भी घटना पर मौके पर मौजूद है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम योगी की तरफ से जो भी सहयता होगी उसे मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static