त्रिपुरा में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बाेले याेगीः भारतीय राजनीति का एतिहासिक दिन

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 01:43 PM (IST)

लखनऊः पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव बीजेपी काे मिल रही जीत बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने दी बधाई दी है। उन्हाेंने कहा कि इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में ये बेहद ही खास दिन है, जब त्रिपुरा में 25 साल से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को हराकर बीजेपी ने अपना जनाधार बनाया है। उन्होंने दावा किया कि नागालैंड और मेघायल में भी बीजेपी का प्रदर्शन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रति पूर्वोत्तर की जनता का विश्वास है और यह विश्वास इसलिए भी महत्वपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी पूर्वी भारत के विकास के जो रणनीति तय की है। 

पहली बार किसी सरकार ने पूर्वी भारत के विकास के बारे में सोचा है। योगी ने कहा कि विकास चंद लोगों की जेब में नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर दिखाई देना चाहिए। असम के बाद मणिपुर उसके बाद त्रिपुरा की है। विजय नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

बता दें कि आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। त्रिपुरा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है।  वहीं मेघालय में कांग्रेस सबसे आगे जाती दिख रही है। नगालैंड में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन बढ़त बनाता नजर आ रहा है। 

Assembly Election Result :
त्रिपुरा में बीजेपी 41, कांग्रेस 0 और लेफ्ट 18 सीटों पर आगे चल रही है।
मेघालय में बीजेपी 03, कांग्रेस 20, एनपीपी 19 सीट पर आगे चल रही है।
नागालैंड में बीजेपी 27 सीट, कांग्रेस 02 सीट और एनपीएफ 27 सीट पर आगे चल रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी 
त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ। नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ। त्रिपुरा के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी तापस राय ने बताया कि सभी आठ जिलों के 20 उप संभागों में 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 59 मतगणना कक्षों में मतों की गिनती चल रही है। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परिणाम आने की शुरूआत करीब पांच घंटे में हो सकती है। नगालैंड में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के 17 केंद्रों में 349 मेजों में मतों गिनती की व्यवस्था की गई है।