सोते समय प्रेमिका का रेता गला, गड़ासे से किए लाश के टुकड़े-टुकड़े... 14 घंटे के अंदर एनकाउंटर में पकड़ा गया कातिल

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 02:26 PM (IST)

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को टुकड़े कर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के 14 घंटे के अंदर ही एक सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने रविवार को महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में फेंकने वाले शातिर अभियुक्त को घटना के मात्र 14 घंटे के भीतर एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को थाना मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें:- CCTV फुटेज और मुखबिर का जाल... आधी रात को पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने चलाई गोली, फिर मिला करारा जवाब

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शव की शिनाख्त और वांछित अभियुक्तों की सुरागकसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लॉक गेट की तरफ आ रहा है।  उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो आरोपी तेजी से रामनगर गांव की सड़क की तरफ भागा। पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार की रात समय करीब 11.50 बजे हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतुस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

ये भी पढ़ें:- 'हाथ लगाया तो कर दूंगी ह/त्या'... सुहागरात पर दुल्हन का ये रूप देख कांप गया दूल्हा, हैरान कर देगा हापुड़ का यह मामला

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) मूलत: भावनगर, गुजरात का निवासी है जो यहां टीचर्स कॉलोनी, कस्बा व थाना मड़ियाहूं में निवास कर रहा है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतका रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से अपने किराए के कमरे (टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं) लेकर आया था। वहां मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए अभियुक्त ने सना के सोते समय चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घनी आबादी के बीच शव को ठिकाने लगाने के डर से अभियुक्त ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से मृतका के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को उसने रानीपुर बाईपास पर और पैर व अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया था। पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त करने की भनक लगते ही वह बचे हुए अंगों को छिपाने भाग रहा था, तभी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static