Mathura News: यमुना में आया उफान....क्या बाढ़ में डूब जाएगी कान्हा की नगरी मथुरा? निचले इलाकों में रहने वालो में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 12:17 PM (IST)

(मदन सारस्वत)Mathura News: वृंदावन-उत्तराखंड के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को सतर्क किया है। संभावना जताई जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ेगा। यदि ऐसा हुआ तो मथुरा वृंदावन में पिछले साल की तरह हालात हो सकते हैं। डीएम ने बाढ़ से बचाव व राहत कार्य की तैयारियों के निर्देश एक महीना पहले ही दिए थे। मगर, अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर कोई इंतजाम अभी तक नहीं किया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि एक से दो घंटे की बारिश में जलभराव होने वाले शहर को अधिकारी बाढ़ से कैसे बचाएंगे?

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना का जलस्तर बढ़ने पर वृंदावन और मथुरा सहित मांट क्षेत्र के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आते हैं। लोगों के घरों में पानी भर जाता है। उनको पलायन करना पड़ता है। पिछले साल 15 दिनों तक बाढ़ की स्थिति मथुरा जिले में रही थी। उस स्थिति से सबक लेते हुए भी अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है। अस्थाई संरक्षण केंद्र तक नहीं बनाए गए हैं। नाला सफाई भी पूरी तरह नहीं हो पाई है। नतीजतन बारिश में ही शहर जलभराव का दंश झेलने लगता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static