मायावती का दावा, BSP जीतेगी 300 सीट
punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 05:48 PM (IST)
लखनऊ:बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस गठबंधन हाशिये पर चला जाएगा तथा बसपा 300 सीट जीतकर सरकार बनाएगी।
BSP kam se kam 300 ke kareeb seats jeetne ja rahi hai:Mayawati after casting vote in Lucknow #uppolls2017 pic.twitter.com/OZAttb798P
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017
लखनऊ के बूथ नंबर 251 में मायावती ने डाला वोट
मायावती ने यहां अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जनता सपा के कुशासन और केन्द्र की भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी से त्रस्त है इसलिए उसने बसपा के पक्ष में मन बना लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सतीश चन्द्र मिश्र के साथ वोट डालने आईं मायावती ने कहा कि जनता की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था होती है और उसमें केवल बसपा सरकार ही खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।