हैवानियत की हदें पारः मां-बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में फेंककर फरार हुए दरिंदे

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 11:59 AM (IST)

 

रुड़कीः हरिद्वार के रुड़की में हैवानियत की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर चलती कार में 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 6 साल की मासूम की हालत देखकर डॉक्टर भी सिहर उठे। इतना ही नहीं पुलिस की आंखों से भी आंसू छलक आए। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार, रुड़की के पास मुस्लिम तीर्थ स्थल पिरान कलियर से एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रात के वक्त रुड़की जा रही थी। रास्ते में एक कार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। डोभाल ने बताया कि कार में कुछ अन्य युवक पहले से बैठे हुए थे। शिकायत के मताबिक कार सवार सोनू नाम के युवक और उसके साथियों ने मां-बेटी के साथ चलती कार मे ही दुष्कर्म किया। महिला युवकों का विरोध करती रही मगर युवकों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया और दुष्कर्म के बाद उन्हें गंग नहर किनारे कांवड़ पटरी पर छोड़कर चले गए। महिला आधी रात को किसी तरह से कोतवाली पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई।

वहीं पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता कार सवार युवकों की संख्या तो नहीं बता पाई मगर वह कार चालक युवक का नाम सोनू बताया। बच्ची की खराब हालत को देखते हुए पुलिस ने दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में मेडिकल जांच में दोनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static