चुनावी सभा में बोले PM मोदी- कांग्रेस के राजनीतिक स्वार्थ से झारखंड को होगा नुकसान

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 12:58 PM (IST)

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान से पूर्व हजारीबाग के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राजनीतिक स्वार्थ से झारखंड को नुकसान होगा। कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने कहा कि इस धरती ने भगवान बिरसा मुंडा से लेकर जय प्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी सहित अनेक राष्ट्र नायकों की तपस्या को बल दिया है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान को खत्म करने के लिए संघर्ष किया। मुझे खुशी है कि उनकी भावना के अनुरूप आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो चुका है।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से एक थे जिन्हें कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही पता चल गया था कि अब कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि वो उन शुरुआती लोगों में थे, जिन्होंने कांग्रेस की वोट बैंक की पॉलिटिक्स पर, राजनीति के लिए राष्ट्रनीति को दांव पर लगाने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे। 6 -7 दशक पहले ही हजारीबाग के इस सपूत ने साफ कह दिया था कि कांग्रेस भारत में भ्रष्टाचार के दलदल को जन्म देने वाली है। उन जैसे दूरदर्शी व्यक्ति की हर बात सही होते आज हम देख रहें हैं।
PunjabKesari
मोदी ने कहा कि आज इतना बड़ा विशाल जनसागर, झारखंड की जनता के मिजाज के दर्शन करा रहा है। यहां के लोगों के दिल में विकास के प्रति कितना विश्वास है, ये आज मैं इस विशाल जनसागर में देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड में जहां भी जा रहा हूं, वहां कि सभा, पुरानी सभी सभाओं के रिकॉर्ड तोड़ रही है। मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये कांग्रेस ही है जिसने भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए दशकों तक लटकाए रखा। ये फैसला भी तब आया जब आपने दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए मैंडेट दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static