20 नवंबर को PM मोदी करने जा रहे हैं एक और बड़ी रैली, आ सकते हैं 2 लाख से ज्यादा लोग

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 03:15 PM (IST)

आगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को आगरा में बड़ी परिवर्तन रैली करने जा रहे हैं। आशंका लगाई जा रही है कि इस दौरान दो लाख से ज्यादा लोग मौजूद हो सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने शहर व देहात क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। रैली के व्यवस्थापक नवीन जैन ने बताया कि भीड़ को जुटाने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोठी मीना बाजार मैदान में तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। 

दोपहर एक बजे तक पहुंचेंगे पीएम
यहां के डीएम गौरव दयाल, एसपी सिटी सुशील घुले ने सोमवार दोपहर कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभा स्थल पर जो भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। उसकी जानकारी एसपीजी को दी जाएगी। डीएम ने कहा कि सभा स्थल पर पुलिस की एक अतिरिक्त टीम भी तैनात होगी। वहीं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा पीएम के आने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि पीएम यहां दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन द्वारा जीआइसी मैदान को सेफ हाउस बनाया जाएगा।

आगरा पहुंच चुका है मन की बात रथ
मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए उप्र में मन की बात रथ सोमवार को आगरा पहुंच गया। यह रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच दिन घूमेगा। रथ हाईटेक सुविधाओं से लैस है। इस पर एक बड़ी स्क्रीन लगी हुई है। फ्री वाई-फाई है। रथ से मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। इसमें एक आकांक्षा पेटी भी रखी है, जिसमें जनता अपनी समस्या या फिर कोई सुझाव लिखकर डाल सकते हैं। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें