मुलायम की जीवन भर की कमाई को अखिलेश ने लुटाया: राजनाथ

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2017 - 07:26 PM (IST)

बलिया: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की जीवन भर की कमाई हुयी राजनीतिक पूंजी को अखिलेश ने इस चुनाव में लुटा दिया। 

राजनाथ सिंह आज यहां जिले के रसडा में चुनावी सभा को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की सरकार बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुयी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा 250-300 सीट जीत रही है और पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बंद पड़ी 30 चीनी मिलों को शुरू किया जाएगा और गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान कराया जाएगा। 

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की जीवन भर की कमाई हुयी राजनीतिक पूंजी को अखिलेश ने इस चुनाव में लुटा दिया।  समाजवादी पार्टी(सपा)-कांग्रेस गठबंधन को राजनीतिक ढकोसला बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी खाट पर सभा करते थे। दुनिया में आज तक उन्होंने किसी नेता को खाट पर सभा करते नही सुना है। 

उन्होंने कहा कि जिस साइकिल पर अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ बैठे हैं उसको मुलायम सिंह ने पंक्चर कर दिया है और शिवपाल ने उसकी चेन तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के पन्द्रह दिन के अंदर किसानों का फसली कर्जा माफ कर दिया जाएगा।