यूपी में भ्रष्टाचार मुलायम और अखिलेश की देन: सिद्घार्थ नाथ सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 05:04 PM (IST)

लखनऊ: यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में जितने भी भ्रष्टाचार वे पूर्व सीएम मुलायम सिंह व उनके बेटे, पूर्व सीएम अखिलेश यादव की देन हैं। इन्हीं के संरक्षण में प्रदेश में घोटाले हुए हैं। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के सवाल पर कहा कि सूबे में सत्ता बदल गई है। लेकिन ज्यादातर अफसरों ने अपनी सोच को अभी तक नहीं बदला है। उनकी सोच में वही पुरानी है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने कहा कि जिले की सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक रात को अस्पताल में ठहराव नहीं करते हैं। वो रोजाना राजधानी से डेली अप डाउन करते हैं। अस्पतालों में देर से पहुंचते हैं और जल्द ही लखनऊ को रवाना हो जाते हैं। उनका यह रवैया ठीक नहीं है। इसके लिए डीएम और सीएमओ डॉक्टरों संग बैठक करें और रात में उनकी अस्पतालों में रुकने की आदत डलवाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अफसरों को हटाती नहीं है। उन्हें कार्यशैली में बदलाव करने का मौका देती है। अगर वो अपनी आदत में बदलाव नहीं लाते हैं तो फिर कार्रवाई होगी।