मुलायम सिंह यादव को हुआ कोरोना, पत्नी साधना भी पॉजिटिव, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 04:49 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिंह के अलावा उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। समाजवादी पार्टी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं। हालांकि, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्गें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
PunjabKesari
सिंह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनकी पत्नी साधना की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले अगस्त में भी तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव को मेदांता में भर्ती कराया गया था। 80 साल के मुलायम को मूत्रनली में संक्रमण के बाद अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News

static