हिन्दू महासभा का विवादित बयान, कहा-मुस्लिम महिलाएं हिन्दू धर्म स्वीकार करें, हम दिलाएंगे न्याय

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 01:41 PM (IST)

आगरा: तीन तलाक मुद्दे पर हिन्दू महासभा की महासचिव के बयान के बाद राजनीतिक व सामाजिक हलकों में बवाल मच गया है। हिन्दू महासभा की महासचिव डॉ. पूजा शकुन पांडे ने आगरा में तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं से कहा कि वे हिन्दू धर्म अपनाएं, उन्हें न्याय मिलेगा। 

मुस्लिम नारी उत्थान यज्ञ में शामिल डा. पांडे ने कहा कि अगर हमारी सरकार और कानून आपको न्याय नहीं दिला सकती तो हम आपको न्याय दिलाएंगे। इस मौके पर उपस्थित हिन्दू महासभा के कार्यकत्र्ताओं ने तीन तलाक से लडऩे की शपथ ली। डा. पांडेय के बयान से अखिल भारतीय मुस्लिम महिला बोर्ड की अध्यक्ष शेरिन मसरुर ने असहमति जताते हुए कहा कि शादी के लिए धर्मांतरण सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में आप कुछ करना चाहते हैं, तो मुस्लिम महिलाओं को शिक्षित करें, उनके मनोबल को बढ़ावा दें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें। इससे तीन तलाक के मुद्दे का समाधान हो सकता है।

वहीं सामाजिक कार्यकत्र्ता मारिया आलम ने कहा कि पहले हिन्दू धर्म में दहेज, स्त्री भेदभाव और महिलाओं के शारीरिक उत्पीडऩ को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तीन तलाक के खिलाफ  लड़ रहे हैं और जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

बुलंदशहर में मुस्लिम महिला का ऐलान, तलाक वापस न हुआ तो अपनाएंगे हिन्दू धर्म तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं की ओर से विरोध के स्वर तेजी से मुखर हो रहे हैं। हाल में उ.प्र. के बागपत जिले में कोर्ट मैरिज करने वाली मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन की वजह तीन तलाक बताई थी। अब बुलंदशहर में चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी सबा (काल्पनिक नाम) की महिला ने ऐलान कर दिया है कि तलाक वापस नहीं लिया गया तो परिजनों समेत हिन्दू धर्म अपना लेगी।

अलीगढ़ में तलाक पीड़िताओं ने दी हवन में आहुतियां
तीन तलाक मिलने के बाद वर्षों से न्याय के लिए भटक रहीं 2 मुस्लिम महिलाओं ने गुरुवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय में संपन्न हुए हवन में न केवल आहुतियां दीं, बल्कि तीन तलाक के खिलाफ  आवाज और ज्यादा बुलंद करने का संकल्प भी लिया।