नाईक और योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2017 - 12:15 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे।

उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। उन्होंने कहा कि पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों। दीपावली पर्व भाई-चारे और सछ्वाव के माहौल को मजबूत करता है। वहीं योगी ने कहा, ‘‘अन्धकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय का पर्व ‘दीपावली’ सम्पूर्ण राष्ट्र के लिये मंगलमय हो, यह हमारी शुभकामना हैं।’’