प्रियंका गांधी का नया प्रयोग- उन्नाव रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, यहां देखिए महिला उम्मीदवारों की सूची

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 01:39 PM (IST)

 

लखनऊः कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक नया प्रयोग किया है। प्रियंका की सोच भी कैंडिडेट सेलेक्शन में साफ-साफ नजर आ रही है। उन्होंने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रियंका गांधी ने 125 में से 50 महिलाओं का कांग्रेस का टिकट दिया है। इसमें चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। प्रियंका गांधी ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है तो नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट बनाया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। उन्होंने कहा कि 40 फीसदी महिलाओं के साथ 40 फीसदी युवाओं पर भरोसा जताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगेष महिलाओं में जो टिकट दिए थे, उसमें कुछ पत्रकार है तो कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वे महिलाएं भी शामिल है, जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

उन्नाव की प्रत्याशी गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। प्रियंका ने कहा कि उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी प्रियंका गांधी ने टिकट दिया है। प्रियंका ने बताया कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। इसलिए उन्हें भी कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया गया है तो प्रतापगढ़ के रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना को कैंडिडेट बनाया गया है। मोना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

आइए एक नजर डालते हैं कांग्रेस की 50 महिला उम्मीदवारों की पूरी सूची पर--
             सीट-                      महिला कैंडिडेट

  • नगीना (सुरक्षित) --- हेनरीता राजीव सिंह
  • नहटौर (सुरक्षित)- मीनाक्षी सिंह
  • संभल— निदा अहमद
  • हस्तिनापुर (सुरक्षित)--- अर्चना गौतम
  • किठौर—बबिता गुर्जर
  • नोएडा--- पंखुड़ी पाठक
  • एत्मादपुर – शिवानी सिंह बघेल
  • शिकोहाबाद ---- शशि शर्मा
  • सिरसागंज--- प्रतिमा पाल
  • एटा—गुंजन मिश्रा
  • मैनपुरी --- विनीता शाक्य
  • करहल- ज्ञानवती यादव
  • बिसौली (सुरक्षित) --- प्रज्ञा यशोदा
  • बदायूं- रजनी सिंह
  • बहेड़ी—संतोष भारती
  • बरेली कैंट—सुप्रिया अरूण
  • जलालाबाद—गुरमीत सिंह
  • पवैयां (सुरक्षित)—अनुज कुमारी
  • शाहजहांपुर- पुनम पांडेय
  • मोहम्मदी – रितु सिंह
  • सीतापुर—शमीना शफीक
  • बांगेरमउ- आरती वाजपेयी
  • मोहन (सुरक्षित)--- मधु रावत
  • उन्नाव- आशा सिंह
  • लखनऊ सेंट्रल— सदफ जफर
  • मोहनलालगंज (सुरक्षित)--- ममता चौधरी
  • कादीपुर(सुरक्षित)--- निकलेश सरोज
  • फर्रूखाबाद--- लुईस खुर्शीद
  • औरेया (सुरक्षित)—सरिता दोहरे
  • बिल्हौर (सुरक्षित) ---उषा रानी कोरी
  • काल्पी--- उमाकांति
  • उरई (सुरक्षित)--- उर्मिला सोनकर खाबरी
  • मानिकपुर--- रंजना भारतीलाल पांडे
  • रामपुर खास--- अराधना मिश्रा मोना बा
  • बागंज(सुरक्षित)—बीना रानी
  • फाफामऊ (सुरक्षित)---दुर्गेश पांडे
  • इलाहाबाद साउथ--- अल्पना निषाद
  • बारा(सुरक्षित)--- मंजू संत
  • दरियाबाद—चित्रा वर्मा
  • हैदरगढ़(सुरक्षित)---- निर्मला चौधरी
  • गौंडा--- रामा कश्यप
  • डुमरियागंज- कांति पांडे
  • हरैया—लबोनी सिंह
  • खजानी (सुरक्षित)— रजनी देवी रामपुर
  • कारखाना--- शहला अहरारी
  • सागरी—राणा खातून
  • मेहनगर (सुरक्षित)—निर्मला भारती
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static