गैंगेस्टर विकास दुबे को न्यूज चैनल पर ले जाने की खबर,छावनी में तब्दील हुई नाेएडा फिल्म सिटी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 08:20 PM (IST)

नोएडा: कानपुर में बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के देर रात नोएडा आने की संभावना है। जिसके चलते अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नोएडा फिल्म सिटी के एंट्री प्वॉइंट और मुख्य इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। बिना चेहरा दिखाए किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनाती के चलते फि़ल्म सिटी छावनी में तब्दील हो गई है।  

PunjabKesari
क्या है मामला?
गौरतलब है कि गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे गैंगस्टर विकास दुबे को पकडऩे गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा, तीन दारोगा और चार सिपाहियों की हत्या कर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static