भूमि पूजन से पहले राम मंदिर ट्रस्ट पर विवाद: निर्वाणी अखाड़ा ने PMO को भेजा लीगल नोटिस

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 08:29 PM (IST)

लखनऊ: अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन से पहले विवाद हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर निर्वाणी छावनी के महंत धर्मदास ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि निर्वाणी अखाड़े का राम जन्म भूमि विवाद की कानूनी लड़ाई में अहम रोल है। 

PunjabKesari

निर्वाणी अखाड़े ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जगह न मिलने पर नाराजगी जताई है। महंत धर्मदास ने ट्रस्ट में निर्वाणी अखाड़े को शामिल करने की मांग की है। नोटिस में महंत धर्मदास ने कहा कि 2 महीने के भीतर उन्हें नए राम मंदिर में पुजारी की भूमिका में लिए जाने का फैसला लिया जाए।

PunjabKesari

निर्वाणी अखाड़े के महंत धर्मदाल ने कहा कि अगर उनकी मांग पर विचार नहीं किया जाता है तो वह आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई के दौरान निर्वाणी अखाड़ा भी पैरोंकारों में शामिल था। लिहाजा धर्मदास ने राम मंदिर के पुजारी की गद्दी अपना दावा किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static