ममता का खून, सनकी जूनून: समलैंगिक प्रेमी ने उजाड़ा अपने ही यार का घर, मां की लाश देख दहल गया बेटा
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 06:53 AM (IST)
Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सर्फाबाद गांव में एक महिला की अपने बेटे के कथित समलैंगिक संबंधों का विरोध करने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के आरोपी व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि आरोपी के मृतका के बेटे के साथ कथित तौर पर समलैंगिक संबंध थे।
घटना में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि टिवोली फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक (45) उर्फ जावेद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जावेद के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
जावेद और मृतका के बेटे के बीच थे समलैंगिक संबंध
पुलिस के मुताबिक, जावेद और मृतका के बेटे के बीच समलैंगिक संबंध थे, जिसे लेकर दोनों में अक्सर कहा-सुनी होती थी। उसने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका के बेटे से मिलते रहने के लिए अपनी मौसी की बेटी की उससे शादी करवाना चाहता था, लेकिन मृतका इसके खिलाफ थी।
बेटे के साथ समलैंगिक संबंध का विरोध करने पर मां की हत्या
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को आरोपी इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए महिला के घर गया था। उसने बताया कि हालांकि, महिला अपने बेटे की शादी आरोपी की मौसेरी बहन से कराने के लिए राजी नहीं हुई, जिसके चलते उसने (आरोपी) गुस्से में उसकी (महिला) हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

