Noida Heights Accident: सेक्टर 125 में निर्माणाधीन इमारत की 10वीं मंजिल से गिरा पेंटर, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 07:39 AM (IST)

Noida Heights Accident : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर 125 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पेंटिंग का काम करते समय एक युवक 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीते दिन इस हादसे की आधिकारिक जानकारी दी।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि अरविंद मौर्य (25) एक निर्माणाधीन इमारत में पेंट का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News

static