यूपी में कोरोना विस्फोट: संक्रमितों की संख्या 200 पार, पॉजिटिवों में आधे से ज्यादा जमाती

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 03:38 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना विस्फोट हुआ है जिसकी वजह से प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 200 पार कर गई है। पिछले 2 दिनों में 85 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इनमें अधिकतर जमाती के लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को अकेले सहारनपुर में 17 लाेग मिले। आगरा में कुल 45 केस में से 31 जमात के ही लोग हैं जो हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। लखनऊ, आगरा के अलावा प्रदेश के कई जिलों में कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें भी अधिकतर जमात के ही लोग हैं। 

नोएडा में सबसे ज्यादा 55 लोग पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो न केवल नोएडा वालों के लिए बल्कि देश के लिए चिंता का विषय है। नोएडा में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है जो देश के किसी भी शहर के मुकाबले ज्यादा है। बता दें कि नोएडा के 1850 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 228 हो गई है। 

17 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ
वीरवार को नोएडा में 3 जबकि बुधवार को मैनपुरी में 3 मरीजों की रिकवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अबतक 17 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नोएडा में लंदन से आया ऑडिटर कोरोना संक्रमण का वाहक बनकर सामने आया है। उसके संपर्क में आने से एक महिला कर्मचारी की बेटी व एक अन्य कर्मी व उसकी पत्नी संक्रमित हुई है। वहीं गाजियाबाद में एक मरीज दुबई से लौटकर आया था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। बागपत में जो युवक कोरोना पॉडिटिव पाया गया है वह भी दुबई से लौटा है।

कहां कितने मरीज-

 

Ajay kumar