‘तीन तलाक’ के फैसले पर मो. कैफ ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने किया ट्रोल...

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2017 - 07:02 PM (IST)

इलाहाबाद: टीम इंडिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार रहे मोहम्मद कैफ ने तीन तलाक पर बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कैफ ने अपने विचार ट्विटर पर शेयर किए। कैफ के ट्वीट करते ही उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 


-कैफ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने वाले फैसले का हम स्वागत करते हैं। यह मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा। लिंग न्याय बहुत जरूरी है।’’ 

किसने क्या दी प्रतिक्रिया?
कैफ के ट्वीट के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें एआईएमआईएम रेबल लड़का नाम से बनी ट्वीट आई ने लिखा, सर आप किसे खुश करने के लिए इसतरह का ट्वीट करते हैं।  
-शाहिद जमाल ने लिखा, कैफ बाबू, जिस चीज की जानकारी न हो उस पर ट्वीट मत किया करो।
-एक्साहूर भट्ट ने लिखा, इस्लाम में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। मुस्लिम होने के नाते आपको यह जानना चाहिए।
इसी तरह और भी कई लोगों के बयान आ रहे हैं। हालांकि कैफ के इस बयान पर राजनीतिक पार्टियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।