सामान बिखरा, अपने बिछड़े...बिलखते रहे लोग, तस्वीरों में देखें महाकुंभ में भगदड़ के बाद का भयावह मंजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2025 - 01:33 PM (IST)

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, मौतों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं हादसे का बाद मंजर काफी भयावह था, कोई अपनों को ढूंढ रहा था तो किसी का सामान खो गया। 

PunjabKesari

भगदड़ मचने के बाद संगम के पास लोगों का सामान, जूते-चप्पल और कपड़े बिखरे पड़े थे। लोगों की आखों में आंसू थे और वे अपनों को ढूंढ रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने अपबीती बताई। 

PunjabKesari

एक चैनल से बातचीत करते हुए एक शख्स ने बताया कि प्रशासन ने संगम की ओर आने जाने के लिए एक ही रास्ता था। लोग इधर उधर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिससे भगदड़ मच गई। 

PunjabKesari

वहीं एक महिला ने बताया कि अचानक भीड़ उमड़ी और भगदड़ मच गई। हमारा सामान खो गया है। बैग नहीं मिल रहा। फोन भी टूट गया। हमें आगे जाने का मौका नहीं मिल रहा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ लोग अपनों से बिछड़ गए। कोई सुनने वाला नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static