जमशेदपुरः चुनावी सभा में बोले PM मोदी- यूपीए ने देश को लूटा, हमने लौटाया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 03:15 PM (IST)

जमशेदपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के पक्ष में जमशेदपुर के गोपाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में आज तेजी से विकास हो रहा है। पहले राज्य की राजनीति में अस्थिरता थी। भाजपा ने झारखंड की राजनीति को स्थिरता दी। उन्होंने कहा कि यूपीए ने देश को लूटा और हमने लौटाया है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसान को, खेत मजदूर को, छोटे दुकानदार के लिए 60 साल की उम्र के बाद निश्चित पेंशन योजना की शुरुआत का गौरव भी झारखंड को मिला है। आज झारखंड की बुलंद पहचान देश और दुनिया में है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस-JMM के राज में यहां से सिर्फ भ्रष्टाचार, लूट की खबरें आती थीं। इन दलों के अनेक शीर्ष नेताओं पर आज भी भ्रष्टाचार के केस अदालतों में चल रहे हैं।
PunjabKesari
मोदी ने कहा कि 2022 तक देश के हर आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक तक एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने की शुरुआत भी झारखंड से ही हुई है। इसके अलावा झारखंड की धरती से ही ग्रामोदय से भारत उदय का सफल अभियान भी शुरू किया था और इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम भी यहीं किया गया। आयुष्मान योजना जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, उसकी शुरुआत का गौरव झारखंड के खाते में है।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की इस रैली का ये विशाल नजारा, हवा का ये रुख साफ बताता है कि पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाना आपने तय कर लिया है। झारखंड में जहां-जहां मुझे जाने का मौका मिला है, वहां इतनी बड़ी संख्या में जन आशीर्वाद के लिए मैं झारखंड की भूमि को नमन करता हूं।उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की ये धरती श्रम की धरती है, उद्यम की धरती है। ये धरती लाखों लोगों के सपनों को साकार करने वाली धरती है, दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली धरती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static