मौत के कुएं में फंसा सफाईकर्मी: सीवर के अंदर मची चीख-पुकार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ऐसे बचाई जान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 01:41 PM (IST)

Noida News: उत्तर प्रदेश में सेंट्रल नोएडा जोन के फेस 2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेझा गांव में नोएडा प्राधिकरण द्वारा सीवर सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मी शिवा सीवर के अंदर सफाई के लिए उतरा लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यह जानकारी दी कि, मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों अथवा लोगों द्वारा घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें:- गुरु जी की ये कैसी मर्यादा? स्कूल में मर्यादा भूलकर शिक्षकों ने की अंतरंग हरकत, VIDEO VIRAL होते ही बड़ा एक्शन

सूचना मिलते ही फेस 2 थाना पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सीवर के अंदर फंसे सफाईकर्मी शिवा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव अभियान के तुरंत बाद घायल सफाईकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- पैसों के विवाद में खूनी खेल: दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग और गाड़ी से कुचला, 2 की मौत से हड़कंप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सीवर सफाई कार्य के दौरान हुई, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद सीवर सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static