Agra News: हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल दिखाने पहुंचे पुलिस के जवान, चेंकिंग के दौरान लाैटाए वापस....वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 01:35 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी हथकड़ी लगे कैदी को ताजमहल ले जाता दिख रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आगरा पुलिस ने बताया कि कैदी के साथ हिमाचल प्रदेश का एक अधिकारी था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि कैदी को हथकड़ी लगे होने के कारण ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में ताजमहल के पूर्वी गेट पर हथकड़ी लगे हुए एक कैदी को पुलिसकर्मी द्वारा अंदर जाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कैदी सुरक्षाकर्मियों से कह रहा था कि प्लीज, अंदर जाने दीजिए। वहीं इस घटना ने वहां मौजूद पर्यटकों और कर्मचारियों को हैरान कर दिया। हालांकि एएसआई के कर्मचारियों ने कैदी को ताजमहल में प्रवेश करने से रोक दिया। कैदी के साथ और भी पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा कि इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो पुराना है। उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि कैदी के साथ दिख रहा व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का पुलिसकर्मी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और इस संबंध में जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार यह घटना मंगलवार की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static