दलगत राजनीति से परे होकर योगी ने दी कांग्रेस को 1000 बसें चलाने की अनुमति, प्रियंका ने जताया-आभार

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 06:28 PM (IST)

लखनऊ: प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलगत राजनीति से परे होकर एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा 1000 बसें चलाने की मांगी गई अनुमति को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बस चलाने की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

प्रियंका गाधी ने जताया आभार 
मुख्यमंत्री द्वारा बसों को चलवाने की अनुमति देने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। प्रियंका ने कहा है कि ‘कांग्रेस के खर्चे पर 1000 बसों को चलवाने की इजाजत देने के लिए आपको धन्यवाद।’

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘



बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें हजारों मजदूर परमिशन के लिए धक्का मुक्की कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कल हमने 1000 बसों से सहयोग देने की बात की..बसों को उप्र बॉर्डर पर लाकर खड़ा किया तो यूपी सरकार को राजनीति सूझती रही और हमें परमिशन तक नहीं दी। 

Ajay kumar