भारत बचाओ’ रैली में बोलीं प्रियंका-मोदी है तो प्याज 100 रुपये किलो मुमकिन है

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 12:24 PM (IST)

नई दिल्ली: रामलीला मैदान में आयोजित ‘भारत बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ जैसे नारे गूंजते हैं लेकिन हकीकत ये है कि भाजपा राज में प्याज 100 रुपये किलो मुमकिन है। मंहगाई, बेरोजगारी मुमकिन है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढी है। रोजगार बढने की बजाय घट रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि आज देश के हालात क्या हो गई है किसी से छिपा नहीं है। हमसब को मिलकर देश को बचाना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static