आयकर के छापों में बड़ा खुलासा, एडिश्नल जनरल मैनेजर ने बनाई 600 करोड़ की संपत्ति

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 08:43 AM (IST)

लखनऊ/नई दिल्ली: राजकीय निर्माण निगम के एडिश्नल जनरल मैनेजर शिव आश्रय शर्मा ने 600 करोड़ की संपत्ति बनाई है। इसके अलावा आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नौकरशाह के परिसरों की तलाशी के बाद आज 10 करोड़ रूपए नकद और तकरीबन 10 किलोग्राम सोना बरामद किया।

आयकर विभाग ने 2 दिन के भीतर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकारी और पी.एस.यू. कंपनियों के 4 अधिकारियों के 20 ठिकानों पर छापा मारी की। इसमें सबसे चौकाने वाला मामला राजकीय निर्माण निगम के एडिश्नल जनरल मैनेजर शिव आश्रय शर्मा का रहा। आयकर के छापे में उनके पास से 600 करोड़ की संपत्ति, 100 करोड़ का फार्म हाऊस होने का पता चला।

आयकर अधिकारी के मुताबिक, अधिकारी और उसकी फैमिली के पास से महंगे एसेट्स के अलावा कई लग्जरी कारें भी मिलीं।