Mulayam Singh के निधन पर उत्तराखंड के CM ने जताया दुख, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में दें स्थान
punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 12:22 PM (IST)

देहरादूनः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और बीमार होने के कारण पिछले कुछ दिनों ने मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।