यूपी: खराब मौसम के कारण रद्द हुई राहुल-प्रियंका की रैली, कार्यकत्र्ताओं में छार्ई मायूसी

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 06:20 PM (IST)

सहारनपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रिंयका गांधी की आज उत्तर प्रदेश में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया गया है। सहारनपुर के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की वजह से ये फैसला लिया गया है। बता दें कि तय कार्यक्रम के तहत राहुल और प्रिंयका की सहारनपुर, शामली और बिजनौर में जनसभा आयोजित की गई थी। जैसे ही रैली रद्द होने की खबर कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं को पता चली उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी। हालांकि रैली स्थल पर मौजूद कार्यकर्ता ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

गौरतलब है कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में जगह न मिल पाने से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लडऩे का फैसला किया है। प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राहुल गांधी ने पहली बार बहन प्रियंका को मैदान में उतारा है। जबसे कांग्रेस ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है प्रियंका ने उसे बखूबी निभाया है। रोड़ शो और रैलियों के माध्यम से उसने न केवल कार्यकत्र्ताओं में नया जोश भरा है बल्कि पार्टी में भी एक नई जान फूंकी है। 

इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर कई तीखे प्रहार भी किए हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने पिछले लोकसभा चुनाव में किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया। इन मुद्दों को भटकाने के लिए राष्ट्रवाद का सहारा ले रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static