राहुल ने मदरसे में खाया खाना, गौशाला जाकर जाना गायों का हाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 07:43 PM (IST)

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी दौरे के दूसरे दिन गुरूवार को चुनावी रंग में नजर आये। उन्होंने जहां मदरसे में जाकर खाना खाया वहीं गौशाला जाकर गायों के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। दो दिन के अपने दौरे में श्री गांधी ने वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर जमीनी हकीकत तलाशने की कोशिश की।

उन्होंने जहां मदरसे में खाना खा कर मुस्लिम वोट बैंक पर डोरे डाले, वहीं गौरीगंज में गौशाला में जाकर गायों के बारे में जानकारी लेकर ङ्क्षहदू वोट बैंक को साधने की कोशिश की। गांधी अमेठी दौरे पर बुधवार को पहुंचे थे। दौरे के पहले दिन उन्होंने सबसे पहले फुर्सतगंज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया था। इसके बाद वह सीधे जायस के? ङ्क्षधगई गांव रवाना हो गए और वह किसान अब्दुल सत्तार के घर पहुंचे। 

उन्होंने मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की, साथ ही उन्हे हर संभव मदद देने का भरोसा दिया था।  इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष तिलोई विधानसभा के दूनी का पुरवा गांव पहुंचे,यहां गांव में स्थित मदरसा $फातिमतुल कुबरा में राहुल गांधी ने भोजन किया। लोगों ने बताया कि दस साल पहले भी वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ यहां आए थे। गांव वालों ने बताया कि जहां इस समय मदरसा है, उस समय बाग हुआ करता था दोनों ने यहीं भोजन किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static