राज्यसभा सांसद और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 07:53 PM (IST)

लखनऊ: राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे थे।

PunjabKesari
बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के सर्वमान्य नेता माने जाते थे। यूपीए 2 सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्री थे। उनके निधन की खबर से बाराबंकी जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News

static