राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले रालाेद विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 08:05 PM (IST)

लखनऊः राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले और अपनी पार्टी रालोद को धोखा देने वाले बागपत की छपरौली सीट से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला आज भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ तीन ब्लॉक प्रमुख व करीब 30 ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने रालोद के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने रालोद विधायक का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। पांडे ने कहा कि विधायक सहेंद्र भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और विकास से यह प्रभावित हुए हैं इसीलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिनका हम स्वागत करते हैं।

इसके अलावा बागपत के बिनोली ब्लॉक प्रमुख प्रहलाद सिंह, छपरौली ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह एवं जवाहर लाल साहू पूर्व प्रदेश महासचिव सपा सहित 30 ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static