नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का हमला, कहा-राम हमारे ईष्ट देव हैं और बीजेपी के लिए वोट देव

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 04:16 PM (IST)

लखनऊ: सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने एक बार फिर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सुनने में आ रहा है अयोध्या में राम मंदिर शुरू हो गया है। हम राम धर्म को मानने वाले लोग हैं इसका स्वागत करते हैं। राम हमारे ईष्ठ देव हैं और बीजेपी के वोट देव हैं। चौधरी ने कहा 2017 में चुनावों के दौरान बीजेपी ने कहा था अबकी बार ना भ्रष्टाचार-ना गुंडाराज, अबकी बार भाजपा सरकार, हम बनायेंगे राम राज्य। लेकिन सरकार बनने के बाद बीजेपी द्वारा दिये गये नारे इसके विपरीत हैं।

69000 शिक्षक भर्ती बहुत बड़ा घोटाला 
चौधरी ने आगे कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में कितना बड़ा घोटाला हुआ है जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता । 1 लड़की 25-25 स्कूलों से वेतन उठा रही है। यह कितना बड़ा स्कैंडल है। इससे पहले भी एक शिक्षक की भर्ती हुई थी जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश पर कॉपियां जांची गई थीं जिसमें कई गलतियां हुई थी और अधिकारी जेल भेजे गये थे। ईमानदार मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट आचरण करने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है। जितनी भी परिक्षाएं हुई हैं सभी में बड़ी तादाद में घोटाला हुआ है।

यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल 
यूपी की कानून व्यवस्था पर बोलते हुये नेता विधान मंडल दल के नेता ने कहा प्रदेश में रेप, डकैती, मर्डर के मामले बढ़ रहे हैं और सबसे अधिक इस माहामरी में राम का मंदिर बनाने वाले लोगो ने धर्मिक स्थलो को बंद कर दिया और शराब बेचने के लिये दुकानें खोल दी। आज लोकतंत्र, सविंधान खतरे में है।
 

Ajay kumar