UP के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का निधन, CM अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 01:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का आज राजधानी लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार  रामनरेश यादव का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 89 वर्ष के थे। सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री की मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद समेत अनेक महत्वपूर्ण पद का दायित्व संभाल चुके हैं। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने यादव के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोहली ने अपने शोक संदेश में यादव के सुदीर्घ राजनैतिक जीवन के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जन और समाज सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया।

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें