राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न, कुछ ही देर में होगा CEO का ऐलान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 04:24 PM (IST)
अयोध्या : अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को आयोजित बैठक सम्पन्न हो गई है। कुछ ही देर में CEO का ऐलान किया जाएगा।
आप को बता दें कि CEO के लिए 5,585 लोगों ने आवेद किए थे। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि सहित अन्य लोग मौजूद हैं। हालांकि, इन तीनों में से किसे सीईओ बनाया जा सकता है, इस बात को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। बैठक के बाद CEO पद के लिए नाम का ऐलान होने की संभावना है।

